फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Entered the house and beat up people over land dispute

Amroha News: जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट

Wed, 01 Apr 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up people over land dispute
अमरोहा। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव जलीलपुर बक्काल में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत पर बाद पुलिस ने तीन सगे भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजीव ने बताया कि उसका और उसके भाइयों संजय सिंह व राजवीर सिंह का गांव के ही विरेन्द्र सिंह और अनिल सिंह से दीवानी मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि यह लोग उनकी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं और उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। 16 मार्च की शाम करीब छह बजे राजीव की पत्नी खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी, तभी वह भी ड्यूटी से घर पहुंचे थे। इसी दौरान विरेंद्र सिंह, अनिल सिंह और नौबहार सिंह सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए राजीव, उसकी पत्नी और भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed