फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   entangle with former member of parliament, sdm tranferred

पूर्व सांसद से उलझने वाले एसडीएम हटाए

Fri, 22 Dec 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Fri, 22 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में मंडी धनौरा एसडीएम गंभीर सिंह व पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के बीच हुई तकरार का खामियाजा आखिरकार एसडीएम को भुगतना पड़ा। मतगणना के दौरान एजेंट बनने से रोकने को लेकर हुई नोकझोंक के दौरान पूर्व सांसद ने एसडीएम को धमकी देते हुए कहा था कि चुनाव के बाद हटवा दूंगा। अब एसडीएम गंभीर सिंह को मंडी धनौरा से हटाकर उनका स्थानांतरण नौगावां सादात के लिए किया गया है। वहीं नौगावां एसडीएम संजय कुमार को धनौरा लाया गया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को मंडी धनौरा के राष्ट्रीय इंटर कालेज में गजरौला निकाय की मतगणना शुरू हो रही थी तब पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल मतगणना कक्ष के बाहर खड़े होकर अंदर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस दौरान एसडीएम गंभीर सिंह ने उन्हें मतगणना कक्ष से दूर रहने को कहा था। इसी बात पर दोनों में जमकर नोकझोंक हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही डीएम नवनीत सिंह चहल मौके पर पहुंचे थे। डीएम के सामने ही दोनों में फिर से झड़प होने लगी तो डीएम ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया था। इस दौरान पूर्व सांसद ने एसडीएम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए चुनाव के बाद हटवाने की धमकी दी थी। पूर्व सांसद ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व चुनाव आयोग से भी की थी। घटना के बीस दिन बाद एसडीएम गंभीर सिंह को मंडी धनौरा से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन

शाम को जानकारी मिली कि गुरुवार को शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में गंभीर सिंह का नाम है। उन्‍हें बलिया भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed