फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Engineer's body found hanging from a tree, murder suspected

Amroha News: पेड़ से लटका मिला इंजीनियर का शव, हत्या की आशंका

Wed, 11 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Engineer's body found hanging from a tree, murder suspected
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

धोरिया गांव के जंगल में मंगलवार को पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान गजरौला थानाक्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी अशोक कुमार (27) के रूप में हुई है। वह इंजीनियर था और करीब एक माह से ड्यूटी पर नहीं गया था। परिजनों ने इसे हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
गजरौला थानाक्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानपुर निवासी किसान नानकचंद के तीन बेटे हैं। तीनों में सबसे छोटा अशोक कुमार इंजीनियर था। वह उत्तराखंड के कांशीपुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। करीब एक माह पहले वह घर आया हुआ था। परिजनों के मुताबिक अशोक सोमवार शाम से घर से लापता था। परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह उसका शव हसनपुर क्षेत्र के गांव धोरिया के जंगल में एक खेत में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक अविवाहित था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed