फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ending 40 years of drought will prove to be a challenge for Denmark

Amroha News: 40 साल के सूखे को खत्म करना दानिश के लिए साबित होगी चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Ending 40 years of drought will prove to be a challenge for Denmark
अमरोहा। आखिर वही हुआ जिसकी उम्मीद थी। कांग्रेस ने दानिश अली अमरोहा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही हाथी की सवारी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा लिया था। लेकिन उनके लिए कांग्रेस के 40 साल के सूखे को खत्म करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी उनको टिकट दिए जाने की मुखालफत कर रहे थे।
विज्ञापन


2019 में दानिश अली जनता दल (एस) को छोड़कर बसपा शामिल हो गए। जिसके बाद वह अमरोहा से टिकट लेने में कामयाब रहे। इस चुनाव उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के कंवर सिंह तंवर को हराया था। पिछले काफी समय से उनका कांग्रेस के प्रति प्रेम दिखाई दिया। दिसंबर 2023 में बसपा हाईकमान ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। कयासों के बीच बुधवार को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। वहीं, शनिवार को को उनके नाम पर मुहर भी लग गई।
विज्ञापन

बता दें कि अमरोहा लोकसभा सीट पर 1984 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। उसके बाद से कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सपा से गठबंधन में है और अमरोहा सीट एक बार खाते आई है। कांग्रेस इस सीट पर पिछले चालीस साल से खाता खुलने का इंतजार कर रही है। 2019 तक हुए आम चुनावों में कांग्रेस केवल चार बार ही इस सीट पर जीत का स्वाद चख सकी है। 1951, 57 एवं 1962 के चुनाव में कांग्रेस के हिफ्जुर्रहमान ने लगातार जीत दर्ज की। इसके बाद भी 22 साल तक कांग्रेस का इस सीट पर सूखा रहा। इसके बाद 1984 में कांग्रेस के रामपाल सिंह ने जीत हासिल की। लेकिन इसके बाद कांग्रेस इस सीट पर वोटों के लिए तरसती रही। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी इस सीट पर कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----

सपा-बसपा के गठबंधन के सहारे मिली थी जीत

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन था। जिसमें बसपा से दानिश अली चुनाव मैदान थे। उन्हें गठबंधन का भरपूर फायदा मिला और उन्होंने भाजपा के कंवर सिंह तंवर को हराया था। लेकिन, इस बार उनकी राह बिल्कुल अलग है। सपा और कांग्रेस का साथ इस बार क्या गुल खिलाएगा। यह देखने वाली बात होगी। वहीं, पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने प्रेसवार्ता में एलान किया गया कि यदि दानिश अली को पार्टी से टिकट दिया जाता है तो वह उन्हें चुनाव नहीं लड़ाएंगे। ऐसे में अपनों की नाराजगी दूर करना भी उनके लिए आसान नहीं होगा।

----

इन चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत
साल प्रत्याशी वोट
1951 हिफ्जुर्रहमान 97863

1957 हिफ्जुर्रहमान 74220

1962 हिफ्जुर्रहमान 64022
1984 रामपाल सिंह 181642
------

पार्टी हाईकमान से दानिश अली को अमरोहा से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। पूरे दमखम के साथ उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में किसी तरह को विराेध नहीं है। सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ाएंगे।
ओमकार कटारिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed