{"_id":"5f593b598ebc3e44b36d9cb3","slug":"encrochment-jpnagar-news-mbd362090459","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाया, कब्जेदार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाया, कब्जेदार पर एफआईआर
विज्ञापन
नौगांवा सादात के बागड़पुर कला में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण हटाती जेसीबी
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाया, कब्जेदार पर एफआईआर
फोटो--
ग्राम समाज की भूमि पर कब्जेदार ने कराया था पक्का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
नौगांवा सादात। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने बुधवार को अवैध कब्जा के खिलाफ अभियान चलाया। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण को तोड़ दिया। कब्जेदार के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। इसके चलते हड़कंप मच गया। बागड़पुर कला निवासी रियासत को ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कराने पर रोक दिया गया था लेकिन उसने निर्माण करा लिया। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार मोनालिसा जौहरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने पक्का निर्माण देख कर नाराजगी जताई। इसके बाद जेसीबी मंगवाया। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि से पक्का निर्माण को तोड़न का आदेश दिया। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों का चिन्हांकन कर कब्जा खाली कराया जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।