फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   encrochment in school

कन्या पाठशाला की जमीन पर रातो-रात अवैध निर्माण, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
encrochment in school
रजबपुर(अमरोहा)। चांदनगर में कन्या पाठशाला की कुछ जमीन पर दबंगों ने रात में ही अवैध निर्माण करा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने राजस्व विभाग का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। स्कूल पर दबंगों के कब्जे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बाद में लेखपाल और अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां जमीन की पैमाइश की गई। कार्रवाई के डर से आरोपी ने अवैध निर्माण को हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर के चांदनगर गांव में आबादी के बीचोंबीच कन्या पाठशाला के लिए जमीन पड़ी हुुई है। पड़ोस में एक ग्रामीण के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। रात में किसी समय पाठशाला की करीब डेढ़ फिट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत रजबपुर पुलिस से की। पुलिस ने मामला राजस्व विभाग का बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर दी। सोमवार की सुबह तहसील से लेखपाल टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां जमीन की पैमाइश कर चिह्नित कर दिया। साथ ही अवैध निर्माण को गिराने की नसीहत दी है। हालांकि दोनों आरोपियों ने अवैध दीवार को गिरा दिया है। वहीं, लेखपाल सचिन ने बताया कि दो दिन के भीतर दीवार को गिराकर उसका मलवा नहीं हटाते तो कब्जाधारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed