फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   encrochment in khadgoojar

खादगूजर चौराहे से हटवाया अतिक्रमण, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
encrochment in khadgoojar
गजरौला (अमरोहा)। एसडीएम विवेक यादव ने पालिका द्वारा बनवाए गए फुटपाथ और अन्य विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूलने और बगैर एनओसी के बिजली के खंभे गाड़े जाने पर ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने खादगूजर चौराहे पर अतिक्रमण भी हटवाया। इस दौरान दुकानदारों की पालिका की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम एसएडीएम पालिका द्वारा बनवाए गए फुटपाथ की गुणवत्ता परखने के लिए रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के निकट जा पहुंचे। पालिका के लिपिक और जेई भी आ पहुंचे। एसडीएम फुटपाथ और सड़क किनारे इंटरलाकिंग का निरीक्षण कर ही रहे थे कि उनकी निगाह वहां इंटरलाकिंग उखाड़कर सड़क में गड्ढा खोदकर बिजली के खंभे गाड़ रहे श्रमिकों पर पड़ी। एसडीएम ने जानकारी की तो पता चला कि सड़क की खुदाई के लिए ठेकेदार ने पालिका से एनओसी नहीं ली है। इस पर उन्होंने तत्काल ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आजाद नगर में सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाने वालों को भी सामान समेटने की हिदायत दी। पैदल घूमते हुए बैंक आफ बड़ोदा तक पहुंचे तो वहां बीच फुटपाथ पर जेनरेटर रखा देख ठिठक गए। तत्काल उसे हटवाने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने जय शिव नर्सिंग होम के आगे फुटपाथ पर इंटरलाकिंग उखड़वाकर गुणवत्ता की जांच कराई। बाद में खादगूजर चौराहे पर अतिक्रमण देख उसे हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ दुकानदारों की पालिका की टीम से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed