फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   encrochment in government land

कम्युनिटी हॉल की जमीन बना मकान किया ध्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
encrochment in government land
अमरोहा। कम्युनिटी हॉल की जमीन पर अवैध तरीके से एक मंजिला मकान और बाउंड्री वॉल बनाना महंगा साबित हुआ। प्रशासनिक टीम ने व्यवसायिक प्रयोग के खिलाफ कार्रवाई की। कई घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी ने मकान और बाउंड्री वॉल को तोड़ डाला। इसके चलते मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मकान बनाने वालों ने नोटिस नहीं मिलने का दावा किया, लेकिन टीम ने एक न सुनी। मामले में आवंटी के खिलाफ पहले से केस दर्ज है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास सेकेंड में ओवर हेड टैंक के पास कम्युनिटी हॉल प्रस्तावित है। इसके तहत 1285.83 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई। आवास विकास ने कम्युनिटी हॉल बनाने के लिए एक व्यक्ति को लीज पर दिया, लेकिन उसने कम्युनिटी हॉल की जमीन को दो व्यक्तियों को बेच दी। इसके बाद आवास विकास ने नोटिस जारी किया, लेकिन उसने और खरीदारों ने कोई जवाब नहीं दिया। दोनों जमीन के खरीदारों ने उस प्लाट पर व्यवसायिक प्रयोग के लिए एक मंजिला बिल्डिंग बना ली। वहीं चहारदीवारी भी बनाई गई थी। तहसीलदार अरुण चंद्रा बुधवार को दोपहर तीन बजे दल बल के साथ मौके पर पहुंचें। कुछ देर के बाद जेसीबी मंगाई गई। इसके बाद आवास विकास की टीम ने जगह का चिन्हांकन कराया। जेसीबी ने अवैध कब्जा को तोड़ना शुरू कर दिया। एक महिला ने नोटिस नहीं मिलने के बारे में तहसीलदार को बताया। अधिकारियों ने कहा कि नोटिस कई बार जारी किया गया है। देर शाम तक मकान तोड़ने का कार्य चलता रहा। कार्रवाई में अधिशासी अभियंता राजीव कुमार, एसके गंगवार, डीपी सिंह, सत्येंद्र हयांकी, जेई सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

कम्युनिटी हॉल के लिए लीज पर जमीन दी गई थी। उस व्यक्ति ने उसे दो टुकड़ा में बेच दिया था। संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। - राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, आवास विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed