फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   encrochment

सौ बीघा सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई, तीन लोग पकड़े,वाहन जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
encrochment
जलालनगर गांव में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए तहसीलदार - फोटो : DHANAURA
गजरौला (अमरोहा)। खादर क्षेत्र में गंगा के पार स्थित गांव जलालपुर उर्फ रायअंदाजपुर में राजस्व विभाग ने भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सौ बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया। इस दौरान वहां से तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया जबकि तीन अन्य फरार हो गए। तीन ट्रैक्टर भी कब्जे में लिए गए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर तहसीलदार सदानंद सरोज ने थाना क्षेत्र के खादर में गंगा पार स्थित गांव जलालपुर उर्फ रायअंदाजपुर में सरकारी भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि गंगा पार की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर पहुंचकर अभिलेख चेक किए तो शिकायतें सही पाई गईं। वहां कई लोग ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों से जमीन की जुताई कर फसल बोते नजर आए। राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को देख वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन लोगों को उनके वाहनों समेत पकड़ लिया। इनमें सूरजपाल, केसू निवासी इनायतपुर उर्फ नया गांव तहसील एवं थाना गढ़मुक्तेश्वर तथा गौरव निवासी भगवंतपुर तहसील एवं थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ को पुलिस की कस्टडी में देकर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहसीलदार ने बताया कि मौके से धर्मेंद्र, पूरन निवासी इनायतपुर उर्फ नया गांव तथा सूखा निवासी गोपाल की मढै़या सिहाल ीमेव थाना गजरौला फरार हो गए।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद की हजारों हेक्टेअर भूमि विषम भौगोलिक स्थिति होने के कारण हापुड़ जनपद से लगी हुई है। यहां भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कब्जे की शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं। इनके खिलाफ कई बार कार्रवाई भी की गई। गांव जलालपुर उर्फ रायअदाजपुर में भी हापुड़ जनपद के एक प्रधान समेत कई प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत थी। तहसीलदार को भेजकर लगभग सौ बीघा भूमि मुक्त कराई गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। भूमाफियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश मिश्र, डीएम] अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed