फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Encroachment removed on Bijnor Road

Amroha News: बिजनौर रोड पर हटाया अतिक्रमण

Fri, 27 Mar 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on Bijnor Road
अमरोहा। शहर में लगातार लगने वाले जाम और व्यापारियों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार को पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर शहर की सड़कों को जाम से राहत दिलाने की पहल की।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर यातायात पुलिस और नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश सिंह के निर्देश पर नगर पालिका की टीम सड़कों पर उतरी। अभियान का नेतृत्व टीएसआई अनुज मलिक ने किया। जबकि नगर पालिका की ओर से विजय सिंह और परंजल चौहान सहित टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने टीपी नगर चौराहे से लेकर बटवाल तिराहा, नल तिराहा, अतरासी तिराहा, अटल चौक तक अतिक्रमण हटवाया।। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अवैध खोखे, ठेले और अन्य अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने करीब 40 अवैध फ्लैक्सी बोर्ड जब्त कर नगर पालिका में जमा कराए। वहीं, नो-पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों के चालान भी किए गए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार खुद ही अपना सामान हटाते नजर आए। व्यापारियों ने भी इस अभियान में सहयोग किया और उम्मीद जताई कि इससे शहर को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। एसपी ने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक लगातार चलाया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में जाम की समस्या लंबे समय से व्यापारियों और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। इस अभियान से जहां यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की कोशिश की जा रही है, वहीं प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। एसपी ने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि लोग स्वयं नियमों का पालन करें, तो शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed