फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Encroachment in front of shops removed from JCB

जेसीबी से हटाया दुकानों के आगे का अतिक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in front of shops removed from JCB
नगरपालिका की टीम में जेसीबी से दुकानों के आगे का अतिक्रमण हटाया। इससे पहले दुकानदारों को नोटिस दिया गया था। पुलिस और पीएसी के सामने दुकानदार विरोध नहीं कर सके। लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों और भू-माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को ईओ डॉ बृजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने टीपी नगर चौराहा से अतरासी रोड स्थित आवास विकास कालोनी के सामने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिका कर्मचारियों को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा और नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

पालिका टीम के साथ पीएसी जवानों को देखते हुए दुकानदारों ने शांत रहना ही बेहतर समझा। अभियान के दौरान कुछ दुकानदार स्वयं अपने सामान हटाते नजर आए। जेसीबी को देखकर दुकानदार पीछे हट गए। ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कई दिन पहले नोटिस दिया जा चुका है। नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से एलान भी किया गया। इसके बावजूद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नही हटाया। मजबूरन सोमवार को बिजनौर रोड पर फिर से जेसीबी चलाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed