{"_id":"5914c0ee4f1c1ba74a8514d6","slug":"employee-became-angry-altimatum","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत से अभद्रता पर भड़के ब्लाक कर्मचारी नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत से अभद्रता पर भड़के ब्लाक कर्मचारी नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 12 May 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीओ पंचायत के साथ कथित रूप से अभद्रता करने और शौचालय निर्माण में कमीशन दिलाने की मांग के विरोध में ब्लाक कर्मचारियों ने ब्लाक परिसर में नारेबाजी की। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बीडीओ को तहरीर दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो बेमियादी हड़ताल व तालाबंदी की जाएगी।
एडीओ पंचायत नानक चंद का आरोप है कि ब्लाक प्रमुख ने मंगलवार को ब्लाक स्थित कार्यालय में बुलाकर प्रति शौचालय एक हजार रुपये कमीशन दिलाने के लिए कहा। मना किया तो मेरे साथ गालीगलौज कर मारपीट की गई।
इसकी जानकारी एडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ को दी। गुरुवार को जनपद और ब्लाकों से तमाम पदाधिकारी ब्लाक पहुंचे। उन्होंने ब्लाक प्रमुख नदीम अहमद के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बीडीओ को एक पत्र सौंपकर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस अवसर पर शिवेंद्र चिकारा, अरविंद यादव, अमित यादव, गौरव कुमार, चीनू सागर, सीपी सिंह, भोपाल सिंह, विमल कुमार, नानक चंद, रामचंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।