फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eligible people should get the benefits of government schemes: DM

पात्र लोगों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ : डीएम

Sat, 23 Aug 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 23 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Eligible people should get the benefits of government schemes: DM
अमरोहा। जोया विकास खंड की ग्राम पंचायत तेलीपुरा माफी के पंचायत भवन में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएम निधि गुप्ता वत्स ने चौपाल में विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थिंयों से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अफसरों से कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

चौपाल में डीएम ने गांव में सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कार्य, नाली निर्माण कार्य, मनरेगा के कार्य, विधवा पेंशन, फैमिली आईडी, स्कूल में बच्चों की उपस्थिति, मिडडे-मील, आदि योजनाओं की जानकारी की। उन्होंने कहा कि शासन का फोकस है जनभागीदारी, सरकारी योजनाओं का उचित संचालन कर उनका लाभ सभी पात्र लाभार्थिंयों का प्राप्त हो। तालाबों के किनारे पेड़ लगाए, अपने खेत की मेड़ पर पेड़ लगाए और अपने आसपास साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन

सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र ने कहा कि आज इस चौपाल में जो समस्याएं आई हैं, उनका दो दिन में निस्तारण कर रिपोर्ट पेश करें। कहा कि पेयजल योजना के अंतर्गत टंकी बनाई गई हैं। पानी का संचालन किया जाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वरोजगार शुरू करें। इसके लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ प्राप्त कर अन्य लोगों को भी जोड़ें। चौपाल के बाद आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर डीएम ने बच्चों से सवाल-जवाब किए। पंचायत भवन प्रांगण में पौधरोपण किया। अमृत वाटिका एवं अमृत सरोवर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक, पीडीडीआरडीए अमरीश कुमार, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed