फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electronics showroom owner's head broken

Amroha News: पंखा बदलने को लेकर विवाद में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के स्वामी का सिर फोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Electronics showroom owner's head broken
हसनपुर। पंखा बदलने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों ने इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शोरूम के स्वामी के सिर में लोहे की रॉड मार कर घायल कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। घटना की सूचना पर तमाम व्यापारी इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। घायल शोरूम स्वामी व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के पदाधिकारी भी हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी शुभम रस्तोगी व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 के युवा इकाई के जिला उपाध्यक्ष हैं। उनका कृष्ण इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर हाउस के नाम से शोरूम रहरा अड्डे पर है। कई दिन पूर्व उनसे एक गांव निवासी किसान पंखा खरीदकर ले गया था। जब पंखा खराब हो गया तो किसान बुधवार को दुकान पर पहुंचा और पंखा बदलने की मांग की। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद किसान ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। करीब बीस से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद शोरूम स्वामी से मारपीट की गई। लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया गया। मारपीट में शुभम रस्तोगी का दोस्त त्रिवेंद्र शर्मा भी घायल हो गया। इस दौरान हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर तमाम व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed