{"_id":"663ff3e964e1e0608506f1d4","slug":"electricity-supply-to-more-than-100-villages-connected-to-four-power-plants-remained-disrupted-for-six-hours-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-118508-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छह घंटे ठप रही चार बिजलीघरों से जुड़े सौ से अधिक गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छह घंटे ठप रही चार बिजलीघरों से जुड़े सौ से अधिक गांवों की बिजली
Sun, 12 May 2024 04:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 12 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार देर रात आई आंधी से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। एक के बाद एक चार बिजलीघरों की आपूर्ति ठप हो गई। कलक्ट्रेट, रजबपुर, कैलसा और भावलपुर बिजलीघर से जाने वाली लाइन व खंभे कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे इन बिजलीघरों से जुड़े सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति रात भर गुल रही। हालांकि, सुबह कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त करते हुए आपूर्ति सुचारू करा दी।
गर्मी के बीच शुक्रवार रात आंधी ने दस्तक दे दी। रात्रि 11 बजे आंधी के चलते जगह-जगह बिजली बाधित हो गई। खासकर कैलसा, कलक्ट्रेट, रजबपुर, और भावलपुर स्थित 33केवीए बिजलीघरों से गुजरने वाली लाइन व खंभे क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, आंधी आते ही अधिकांश जगह की आपूर्ति बंद कर दी गई, लेकिन आंधी रुकने के बाद चारों बिजलीघरों की बिजली चालू नहीं हो सकी। जिससे कैलसा बिजलीघरों से जुड़े रामहट, जलालपुर घना, कड़ापुर, तेलीपुरा, भोपुर, मंझोला, मंझौली समेत 35 गांवों और रजबपुर से जुड़े हूमायुं नगर, फैयाज नगर, जगवा खुर्द, फरीदपुर, रसूलपुर, मोहम्मदपुर, नाजरपुर समेत 30 गांवों की बिजली गुल हो गई। वहीं, कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़ी ऑफिसर कॉलोनी, रायपुर खुर्द, कल्याणपुरा, कॉलोनी, आशियाना, मसूदपुर नवादा में बिजली ठप हो गई। वहीं, भावलपुर के भी 25 से अधिक गांव में अंधेरे में डूब गए। सुबह पांच बजे कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने पहुंच गए और उसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।