फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity failed for 12 hours in Teacher's Colony, residents suffering from heat

Amroha News: टीचर कॉलोनी में 12 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से बेहाल रहे बाशिंदे

Mon, 24 Jul 2023 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity failed for 12 hours in Teacher's Colony, residents suffering from heat
गजरौला (अमरोहा)। टीचर कॉलोनी में एबी केबल फुंंक जाने के साथ बदला गया ट्रांसफार्मर भी धोखा दे गया। रात में दो बजे गुल हुई बिजली दिन में दोपहर के समय सुचारू हो पाई। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने के कारण नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल की किल्लत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात दो बजे टीचर कॉलोनी में एबी केबल फुंक गया। जिससे 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर नागरिक भीषण गर्मी से बेहाल रहे। बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। सुबह कर्मचारी केबल बदलने पहुंचे। 11 बजे केबल बदल की आपूर्ति सुचारू की गई, लेकिन इस बीच ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिसे बदल कर दूसरा लगाया गया। दूसरा ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड के कारण जवाब दे गया। उधर रात से बिजली न मिलने के कारण भीषण गर्मी से बेहाल डॉ.दीपक गंगवार, चौधरी बलवीर सिंह, प्रमोद उपाध्याय, ललित कुमार कंसल, विपिन कुमार आदि नागरिकों का कहना है कि बिजली नहीं आने के कारण सबसे अधिक किल्लत पीने के पानी की हुई। सबमर्सिबल नहीं चलने के कारण पानी नहीं भरा जा सका। कर्मचारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारू कराई। दो बजे बिजली मिलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। जेई अजय कुमार का कहना है कि दोपहर डेढ़ बजे आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed