फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity employees protested against privatization

Amroha News: बिजली कर्मचारियों ने किया निजीकरण का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees protested against privatization
अमरोहा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर संचालित प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान के तहत प्रभावी विरोध सभा आयोजित की गईं। अभियान में बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों के हो रहे उत्पीड़न, बिजली क्षेत्र में तेजी से बढ़ते निजीकरण तथा तानाशाहीपूर्ण नीतियों का विरोध किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट बिजलीघर परिसर में आयोजित संघर्ष समिति की ओर से जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण, ओबरा एवं अनपरा विद्युत परियोजनाओं को ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया, गंगा कैनाल स्थित जल विद्युत परियोजनाओं को लीज पर देने तथा ट्रांसमिशन क्षेत्र में टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटेटिव बिडिंग के जरिए निजीकरण के प्रयास न तो बिजली व्यवस्था के हित में हैं और न ही उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। वक्ताओं ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में निजी कंपनियों के कार्यों तथा आगरा में टोरेंट पावर की फ्रेंचाइजी के खिलाफ उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों और उल्लंघनों का संबंधित कंपनियों की जवाबदेही तय करने एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर 2022 को ऊर्जा मंत्री एवं शासन के साथ हुए लिखित समझौते का आज तक पालन नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। मार्च 2023 के आंदोलन एवं सांकेतिक हड़ताल के दौरान बिजली कर्मियों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई एफआईआर, निलंबन, दूरस्थ स्थानांतरण समेत कई कार्रवाई शामिल हैं। उन्होंने सभी कार्रवाई खत्म किए जाने की मांग की है। उन्होंने निजीकरण से जहां उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, वहीं सेवाओं की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जन-जागरण अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि उत्पीड़न और निजीकरण का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान जितेंद्र सिंह गुर्जर, महेंद्र राय, मोहम्मद वसीम, राहुल सिंह, राजकुमार मिश्रा, तरंग शर्मा, राजन सिंह, चंद्रेश विश्वकर्मा, शिव किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed