फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity department employees are angry over the misbehavior with JE

Amroha News: जेई के साथ दुर्व्यवहार से बिजली विभाग के कर्मचारियों में रोष

Wed, 03 Jun 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employees are angry over the misbehavior with JE
गजरौला। स्टाफ के साथ मारपीट की तहरीर देने गए बिजली विभाग के जेई से दरोगा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से कर्मचारियों में रोष है। तहरीर नहीं लेने पर बिजली विभाग का जेेई और स्टाफ बिना कार्रवाई के लौट गए।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई अनिकेत दूबे ने बताया कि सोमवार दोपहर स्टाफ को सूचना मिली कि फाजलपुर में बिजली चोरी की जा रही है। लाइनमैन और अन्य स्टाफ फाजलपुर में गया। जहां पर बिजली चोरी की शिकायत थी, वहां लाइनमैन वीडियो बनाने लगा। इस दौरान एक शख्स आया। आरोप है कि वह लाइनमैन से मोबाइल छीनने लगा। मारपीट करने को उतारू हो गया। स्टाफ ने 112 को फोन कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस को देख आरोपी व उसके साथी भाग गए। उधर स्टाफ के साथ हुई घटना की जानकारी पाकर जेई मौके पर पहुंचे और उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद वह स्टाफ को साथ लेकर घटना की तहरीर देने थाने गए। आरोप है कि थाने में मिले एक दरोगा ने उनसे सही बात करने की बजाय जेई से पूछा कौन हो तुम। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर लेने की बजाय यह कहकर टरका दिया कि बिजली विभाग का अमरोहा में अलग थाना है। वहां पर कार्रवाई कराओ। जेई ने अपने और स्टाफ के साथ हुई घटना एसडीओ से बताई। दरोगा के इस व्यवहार से बिजली विभाग के जेई और अन्य स्टाफ में खासी नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed