{"_id":"572660d24f1c1bbe7b5cd335","slug":"electricity-cut-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घंटे बिन बिजली बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घंटे बिन बिजली बिलबिलाए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
Updated Mon, 02 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
जंगल की आग से पिघली तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलड़िया बिजलीघर की पुरानी वीसीबी(वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीन रविवार को बदली गई। इस कारण 15 मोहल्ले और छह गांवों की आपूर्ति 11 घंटे ठप रही। वहीं, ग्रामीण इलाके के दो फीडरों की भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुलड़िया बिजलीघर की वीसीबी मशीन पुरानी हो गई है। बिजली विभाग ने रविवार की सुबह करीब सात बजे वीसीबी मशीन बदलवाने का काम शुरू किया। इस कारण सुबह सात बजे से लेकर शाम को छह बजे तक 15 मोहल्लों और छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। साथ ही दो फीडरों की आपूर्ति ठप रहने से इससे जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन मोहल्लों की बिजली रही बाधित
तलवार शाह, रफातपुरा, आवास विकास प्रथम व द्वितीय, कोट, कल्याणपुरा, मोती नगर, बटवाल, बिजनौर रोड, सराय कोहना, मोहल्ला नल, जामा मसजिद, हाशमी नगर की आपूर्ति सुबह काट दी गई। एसडीओ शहर नरेश कुमार ने बताया कि शाम को बीसीबी मशीन बदले जाने का काम पूरा हो सका। इसके बाद आपूर्ति सुुचारु की गई।
विज्ञापन
गुलड़िया बिजलीघर पर वीसीबी मशीन बदले जाने का काम शुरू होने के कारण गुलड़िया व बागड़पुर फीडर की बिजली काट दी गई थी। दोनों फीडरों से छह गांव जुड़े हुए हैं। शाम को छह बजे आपूर्ति शुरू कर दी गई।-दीपक अग्रवाल, अधिशासी अभियंता।