फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electrician injured in fall from mosque minaret dies; had married just a month ago.

Amroha News: मस्जिद की मीनार से गिरकर घायल इलेक्ट्रीशियन मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

Sat, 25 Apr 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Electrician injured in fall from mosque minaret dies; had married just a month ago.
हसनपुर/ढबारसी। मस्जिद की मीनार पर काम करते समय करंट लगने से अनियंत्रित युवक नीचे गिर गया। गिरकर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी। मौत की सूचना से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी नौशाद का बेटा फहीम (30) घरों में लाइट फिटिंग का कार्य करता था। बुधवार को वह हसनपुर क्षेत्र के गांव अगरौला में लाइट फिटिंग का कार्य करने गया था। जहां मस्जिद की मीनार पर कार्य करते समय करंट लग गया। अनियंत्रित होकर फहीम नीचे गिर गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की दोपहर को उसकी मौत हो गई। फहीम की एक माह पहले ही शादी हुई थी। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed