फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   electric supply disrupted

ट्रक ने खंभे में मारी ठोकर, सुबह में सब स्टेशन ठप, गर्मी से उबले 80 हजार लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
electric supply disrupted
अमरोहा। ट्रक की टक्कर लगने से हाईटेंशन तार का खंभा टूट गया। इसके साथ ही बिजली के तार टूट गए। 99 सब स्टेशन से बिजली की पूरी तरह आपूर्ति ठप हो गई। ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया। सुबह में पानी के लिए लोग तरस गए। गर्मी से 80 हजार की आबादी उबल गई। शाम को लगभग पांच बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों को राहत मिली। वहीं बिजली निगम को दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मोती नगर के समीप के रहने वाले लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे एक तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था। वह शिव मंदिर के आगे बढ़ा इस बीच उसने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। इससे खंभा लुढ़क गया। ट्रक की स्पीड का आलम यह था कि बिजली के तार लगभग 500 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। इसके चलते 99 सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सुबह में बिजली कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। उसने खंभे को सीधा कराया। इसके अलावा तार को लगाया। सूरज की तपिश के चलते सुबह नौ बजे के बाद घरों में रहना मुश्किल हो गया। शहर के रेलवे स्टेशन रोड, कोट बाजार, सब्जी मंडी, दानिशमंदान, बसावनगंज, शफातपोता, बड़ा दरबार, छंगा दरवाजा आदि मोहल्लों के लोग बेहाल हो गए। दोपहर में सूरज की तीखी धूप ने असर दिखाया। इसके बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

पानी को तरसे, इन्वर्टर की बैटरी ठप
शहर के मोहल्लों के लोग पानी को तरस गए। दरअसल बिजली आपूर्ति नहीं होने से टंकियों में पानी नहीं भर सका। हैंडपंप के पानी से काम निपटाना पड़ा। वहीं सुबह में इन्वर्टर की बैटरी जवाब दे गई। इसके बाद पंखे नहीं चल सके। गर्मी की शिद्दत से बच्चों और महिलाओं को सर्वाधिक दिक्कत हुई। दुधमुंहे बच्चे गर्मी से बेहाल हो गए। घर के लोगों ने हाथ के पंखे से बच्चों को राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मोती नगर के स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक बिजली के खंभे को टक्कर मार कर गायब हो गया। इससे 99 सब स्टेशन की बिजली गुल हो गई। बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली के तार 500 मीटर दूर खींच कर ले गया। इंसुलेशन ब्रेक कर गया। दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। चमन सिंह, एसडीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed