फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electric current passed through the pole, child died

Amroha News: खंभे में उतरा करंट, बालक की मौत

Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Electric current passed through the pole, child died
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर सूफियान (7) की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। बिजनौर निवासी बालक नौगांवा सादात में अपने नाना-नानी के घर रहता था और यही के मदरसे में पढ़ने जाता था। उधर, घटना से लोगों में आक्रोश है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

सूफियान बिजनौर जिले के चांदपुर थानाक्षेत्र के मसीत गांव के रहने वाले सलीम का बेटा था। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के सूफियान के नाना रईस नौगांवा सादात के मोहल्ला फरीदी वाली गली नई बस्ती में रहते हैं। दो साल से सूफियान नाना के घर पर रहकर मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। मोहर्रम के चलते नौगांवा सादात में इन दिनों मदरसों की छुट्टी चल रही हैं। इस पर सूफियान की मां सायरा उसे लेने आई थी।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम सायरा कस्बे में स्थित दूसरी रिश्तेदारी से सूफियान के साथ पिता के घर लौट रही थी। दोनों मां-बेटा घर से थोड़ा पहले एक बीड़ी के कारखाने के सामने पहुंचे। कारखाने के सामने सड़क पर माैजूद लोहे के बिजली के खंभे पर करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में सूफियान आ गया और उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इस दौरान परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। परिजन शव को चांदपुर ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ घर जाता सूफियान पहुंचा शव
परिजनों के मुताबिक मोहर्रम की छुट्टी के चलते सूफियान की मां सायरा उसे लेने आई थी। बृहस्पतिवार को मां और बेटे दोनों को अपने चांदपुर के गांव मसीत जाना था, लेकिन घर सूफियान नहीं उसका शव पहुंचा। सूफियान की मौत के बाद परिजन बदहवास हैं, जबकि, उसके नाना रईस का रो-रोकर बुरा हाल है।
आगे चल रही थी मां सायरा, पीछे था बालक
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय सूफियान की मां सायरा आगे चल रही थी, जबकि वह पीछे था। जिस खंभे से हादसा हुआ वह सड़क पर है। लोहे के इस खंभे में करंट आ रहा था, इससे लोग अन्जान थे। सूफियान खंभे से उतरे करंट की चपेट में कैसे आ गया, परिजन इससे अन्जान है, लेकिन खंभे पर करंट उतरना बिजली विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। बरसात के मौसम में बिजली विभाग को गंभीरता से लेना चाहिए।

- हादसे के बाद टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई थी। बिजली के तारों पर बंदर कूद गया था, जिसकी वजह से तार खंभे से लग गया। तभी, वहां से बच्चा अपनी मां के साथ गुजर रहा था, जिसके चलते हादसा हो गया। घटना दुखद है। इस तरह के खंभों पर पॉलिथीन लपेटने का काम किया जा रहा है। बारिश के मौसम में लोगों को भी सावधानी बार रखने की जरूरत है। करंट उतरने की आशंका बनी रहती है। बिजली के खंभों से दूर ही रहें। - संजय सिंह, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article