{"_id":"60f1da178ebc3ecca11bb15b","slug":"electiric-supply-disrupted-jpnagar-news-mbd395962541","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लोकल फॉल्ट से लोग परेशान, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लोकल फॉल्ट से लोग परेशान, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें0
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बिजली की आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। लोकल फॉल्ट से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार सुबह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दोपहर में उमस ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया। कई मोहल्लों में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। ट्रांसफॉर्मर और खंभो में फॉल्ट आते रहें। कर्मचारियों ने फॉल्ट को दूर किया। ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का मामला है। हालांकि विभागीय अधिकारी बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य तौर पर संचालित होने का दावा कर रहे हैं।
शहर में 99, कलक्ट्रेट, अहरोई, दाउद सराय सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है। शुक्रवार सुबह में तलवार शाह मोहल्ले में फॉल्ट से बिजली गुल हो गई। लोगों ने सब स्टेशन में जानकारी दी। हालांकि कुछ देर के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। सुबह लगभग 10 बजे सूरज ने तपिश का एहसास कराया। इस बीच कोट मोहल्ले में बिजली गुल हो गई। लाइन मैन मौके पर पहुंच फॉल्ट को दुरुस्त किया।
वहीं सराय कोहना मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। इसके चलते आसपास के घरों में बिजली गुल हो गई। आवास विकास कॉलोनी में दोपहर दो बजे बिजली गुल रही। लोगों ने गुलड़िया सब स्टेशन में जानकारी। इसके बाद टेक्निकल फॉल्ट को दूर किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं बड़ा दरबार, चौक, शिवद्वारा मोहल्ले में भी बिजली दोपहर में गुल रही। इसके चलते शहर के सराय कोहना, बड़ा दरबार, चौक, शिवद्वारा आदि मोहल्लों में लोग बेहाल रहे। बिजली विभाग का दावा है कि ओवरलोड के चलते आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो रही है।