फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

सपा प्रत्याशी आब्दी के भाई समेत छह के पर्चे खारिज, 16 मैदान में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
election
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी जावेद अब्बास उर्फ मौलाना जावेद आब्दी के भाई सिराज अब्बास समेत छह के पर्चे खारिज हो गए। उनके भाई सिराज अब्बास के नामांकन फॉर्म और शपथ पत्र पर दस्तखत नहीं है। कुल 22 लोगों ने नामांकन फॉर्म भरे थे। ऐसे में अब कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। लेकिन, 19 को नाम वापसी होती है और कोई नाम वापस लेता है तो यह संख्या घट भी सकती है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के कोर्ट संख्या तीन में रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुबह लगभग 10.30 बजे आ गए। कोर्ट में 11 बजे के बाद प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन एजेंट के आने का सिलसिला शुरू हुआ। रिटर्निंग अधिकारी इंद्र नंदन सिंह के अलावा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार मोनालिसा जौहरी और चकबंदी अधिकारी इरफान अहमद ने नामांकन फॉर्म की जांच की। उन्होंने प्रत्याशियों और उनके एजेंट को फॉर्म दिखाया। जिसमें नामांकन फॉर्म और शपथ पत्र में कई जगहों पर त्रुटियां मिलीं। स्क्रूटनी को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही। पुलिस बल मुस्तैद रहा। दोपहर लगभग तीन बजे तक अधिकांश प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म चेक कर लिये गए थे। लेकिन नामांकन फॉर्म के निरस्तीकरण के लिए तमाम बिंदुओं पर क्रॉस चेक किया। इसके बाद प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म को निरस्त किया।
विज्ञापन

सुरेंद्र को नहीं मिलें 10 प्रस्तावक
विधानसभा उपचुनाव में सुरेंद्र ने नामांकन किया था, लेकिन वह 10 प्रस्तावकों के नाम संलग्न नहीं कर सकें। इसके चलते इनका पर्चा खारिज हो गया। सुरेंद्र निर्दल चुनावी समर में भाग्य आजमाने उतरे थे। विधानसभा क्षेत्र के अव्वलपुर गांव के सुरेंद रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली चूक पर पर्चा रद्द
अमरोहा। भारत निर्वाचन आयोग नियमों को लेकर पूरी तरह सख्त है। छह प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म निरस्त किए गए हैं, जिसमें मामूली चूक है। इन लोगों ने नामांकन फॉर्म और शपथ पत्र पर दस्तखत नहीं किये थे। मोहम्मद जाकिर और संजीव के शपत्र पत्र में दस्तखत नहीं थे। नरेश सैनी और हरीश कुमार नामांकन फॉर्म में दस्तखत करने से चूक गए थे।
इनके हुए पर्चे निरस्त
सिराज अब्बास
नरेश सैनी
हरीश कुमार
सुरेंद्र
संजीव
मोहम्मद जाकिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed