फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

छह कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
election
अमरोहा। उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जिले में कितने बूथ क्रिटिकल और वल्नरेबल है, प्रशासन इसका खाका तैयार करने में जुटा है। बूथों पर अर्द्धसैनिक बल मतदान कराएगी। जिले को छह कंपनी फोर्स मिली है। इसके अलावा पीएसी और पुलिस रहेगी। इसके अलावा होमगार्डों से सहारा लिया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर दो दिन में अर्द्धसैनिक बल अमरोहा पहुंच जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने फोर्स के ठहरने के लिए पंद्रह स्थान चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें धनौरा, हसनपुर, नौगांवा सादात और अमरोहा शामिल हैं। नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने जीत हासिल की थी। उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला। लेकिन, कोरोना संक्रमण के चलते पंद्रह अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। तभी से पद रिक्त चल रहा था। अब नौगांवा सादात विधान सभा क्षेत्र के 370 बूथ केंद्र 3 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इसमें करीब 25 से अधिक बूथ क्रिटिकल और वल्नरेबल की श्रेणी में आते है। जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए आयोग ने पर्याप्त पुलिस फोर्स दिया है। छह कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल दिया गया है। जिसमें आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। इसके अलावा पीएसी गैरजनपदों के सिविल पुलिसकर्मी मिले हैं। इसमें उपनिरीक्षक, होमगार्ड और आरक्षी शामिल हैं। बाहर से मिले फोर्स को ठहरने के लिए गजरौला, नौगांवा सादात, अमरोहा सहित पंद्रह स्थानों पर व्यवस्था की गई है। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि बाहर से मिले अर्द्धसैनिक व पुलिस फोर्स के ठहरने का इंतजाम बेहतर तरीके से किया गया है। दो दिन के भीतर अर्द्धसैनिक बल जिले में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed