{"_id":"6206b9ed290c826eca7815ca","slug":"election-campaign-will-stop-today-polling-parties-will-reach-the-booths-tomorrow-jpnagar-news-mbd4186363163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज थमेगा चुनाव प्रचार, कल बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज थमेगा चुनाव प्रचार, कल बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर चल रहा चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी बिना किसी शोर-शराबे के घर घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर सकेंगे। वहीं रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल को भी बूथों पर भेजा जाएगा।
विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण का जिले की चार विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिले की चार विधानसभा सीटों से 43 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों ने मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए होर्डिंग्स, बैनर और प्रचार गाड़ी का सहारा लिया। जबकि प्रत्याशी और उसके समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव और शहर क्षेत्र में पहुंच रहे है।
चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक भरपूर जोर लगा रहे हैं। जिससे मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराया जा सके। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार प्रसार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकते हैं। इसके बाद रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। चुनाव के लिए करीब 1807 वाहनों को लगाया गया है। इसमें 707 बड़े वाहन और 1100 छोटे वाहन लगाए जाएंगे। सभी मतदान कार्मियों को समय से मंडी समिति में पहुंचना होगा।