{"_id":"578001e24f1c1be6567fbb52","slug":"elected-seven-directors","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विकास परिषद के लिए सात डायरेक्टर निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विकास परिषद के लिए सात डायरेक्टर निर्वाचित
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
गन्ना विकास परिषद के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद प्रसन्न मुद्रा में डायरेक्टर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना विकास परिषद के चुनाव के लिए शुक्रवार को सभी सात पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। गन्ना परिषद के चुनाव में गन्ना समिति के डायरेक्टर ही चुने गए। निर्विरोध निर्वाचित डायरेक्टर अब चेयरमैन को चुनेंगे।
गन्ना परिषद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन थे। इसमें गन्ना समिति के डायरेक्टर ही मतदाता थे। चेयरमैन पद के कई दावेदार होने की वजह से डायरेक्टर में आपस में मतभेद थे। शुक्रवार की सुबह गन्ना समिति के सभी डायरेक्टर की अनौपचारिक बैठक गजरौला के एक होटल में बुलाई गई।
इस बैठक में तय किया गया कि पहले गन्ना परिषद का डायरेक्टर बना जाएं। चेयरमैन पद के लिए आपसी सहमति बाद में बना ली जाएगी। सभी डायरेक्टर गन्ना परिषद के कार्यालय पहुुंचे। डायरेक्टर पद के लिए चंचल सिंह, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, पूनम चौधरी, जनम सिंह, आलोक भारती, महकपाल गुर्जर ने अपने नामांकन जमा कराएं। निर्वाचन अधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि एक पद के लिए एक नामांकन होने की वजह से सभी पदों पर निर्वाचन तय है। इस अवसर पर गन्ना परिषद के सचिव सुधीर गुप्ता, गन्ना समिति के सचिव सुरेशपाल यादव, गन्ना समिति के चेयरमैन करतार सिंह, मुकुलवीर सिंह आदि मौजूद थे।