{"_id":"5f2db6ff8ebc3e3cde30496a","slug":"elecrticity-jpnagar-news-mbd3584417143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ा, भट्ठा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ा, भट्ठा मजदूर की मौत
विज्ञापन
उझारी(अमरोहा)। खंभे में फाल्ट होने पर तरारा गांव के घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। करंट की चपेट में आकर भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव तरारा निवासी सीताराम (40) का परिवार रहता है। वह भट्ठे पर मजदूरी करता था। गुरुवार की रात वह पशुओं के लिए कुट्टी काटने के बाद चारपाई के पास पंखा लगा कर सोने की तैयारी कर रहा था। तभी अचानक फाल्ट हुआ और पूरे गांव में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इस दौरान चारपाई के ऊपर से गुजर रहे पंखे का तार जलकर सीताराम के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने सीताराम को उझारी के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में हसनपुर रेफर कर दिया। हसनपुर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीताराम के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं गांव में हाईटेंशन करंट दौड़ने से सबमर्सिबल, पंखे, टेलीविजन, मोबाइल चार्जर सहित लाखों के उपकरण फुंक गए।