फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   elecritycity

चौबीस घंटे से अंधेरे में डूबे करीब पचास गांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
elecritycity
हसनपुर। ग्रामीण क्षेत्र में चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजलीघर से जुड़े करीब पचास से अधिक गांवों को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को गांव फिरोजपुर के जंगल में उच्च शक्ति का करंट ग्रामीणों लगे से हुए हादसे की सूचना मिलने पर बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी फरार हो गए थे। तभी से बिजलीघर से जुड़े गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजलीघर के बाहर शव रखकर जाम लगाया था और जमकर हंगामा किया था। इसी के डर की वजह से कोई भी कर्मचारी बिजलीघर पर नहीं पहुंच पा रहा। शुक्रवार को लेखपाल और कानूनगो भी जांच के लिए पहुंचे थे। लेकिन, कोई कर्मचारी नहीं मिलने की वजह से वापस लौट आए। जिसकी वजह से बिजलीघर पर आपूर्ति का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से गांव बुरावली, गंगवार, फरोटा, हिरनोटा, लालापुर, छपना, मटीपुरा, नबावपुरा, तरौली, बरतौरा, जल्लोपुर, चंदनपुर, नयागांव, लिसड़ा समेत पंचास से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक भी आपूर्ति नहीं मिल पाई। आपूर्ति नहीं मिलने की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव तरौली निवासी भारतीय किसान यूनियन असली के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

बुरावली बिजलीघर को शुक्रवार शाम करीब छह बजे चालू करा दिया। क्षेत्र के गांवों में सप्लाई चालू करा दी गई है। अब किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। -देवेश कुमार, बिजली एसडीओ देहात हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed