फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Elderly woman dies due to bull attack in Amroha

आवारा पशुओं का आतंक: सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, बिना कानूनी कार्रवाई किया अंतिम संस्कार

Fri, 29 Apr 2022 08:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 08:43 PM IST
सार

खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिन पहले भी आवारा पशु के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। लगातार घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
Elderly woman dies due to bull attack in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खेत पर काम कर रही बुजुर्ग महिला पर सांड ने हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिन पहले भी क्षेत्र के एक गांव में आवारा पशु ने हमला कर ग्रामीण को मार डाला था। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


यह घटना मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के गादीखेड़ा की मंढैया गांव की है। यहां पर किसान गेंदा सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी प्रेमवती (60) शुक्रवार की दोपहर खेत पर गेहूं की बालियां एकत्र करने गई थीं। तभी उनके खेत पर एक सांड घुस आया और फसल नष्ट करने लगा। 
विज्ञापन


लिहाजा प्रेमवती ने सांड को खेत से भगाने की कोशिश की। तभी सांड ने प्रेमवती पर हमला कर दिया और पेट में सींग मार कर मौत के घाट उतार दिया। पड़ोसी खेत वाले लोगों ने कुछ देर बाद प्रेमवती को लहूलुहान पड़ा देखा तो उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ दिन पहले भी आवारा पशु के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। लगातार घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों की मांग के बाद भी छुटटा पशुओं से निजात नहीं मिल पा रही है। बेसहारा घूम रहे पशु लगातार हिंसक होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed