फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   elder brother attack with knife at boy neck

एक सौतेले भाई का गला रेता, दूसरे को लेकर गायब

Sun, 19 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 19 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
elder brother attack with knife at boy neck
भाई के हमले में गंभीर रूप से घायल बालक विकास। - फोटो : amar ujala
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव दाऊद सराय में मां की दूसरी शादी से नाराज जवान बेटे ने रविवार को शौच के बहाने ईंख के खेत में लेकर जाकर एक सौतेले भाई का गला रेत डाला, जबकि दूसरे भाई को लेकर गायब हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। आरोपी और दूसरे बालक का कहीं अता-पता नहीं है।  मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोग संपत्ति के लिए भी वारदात को अंजाम देने का कारण बता रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर से तीन किलोमीटर दूर गांव दाऊद सराय में राजमिस्त्री वेगनाम सिंह पुत्र जयपाल सिंह का परिवार रहता है। वेगनाम सिंह की पहली पत्नी बसंती देवी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उन्हें तीन पुत्र हैं। बड़ा बेटा रूपचंद अपने ताऊ के साथ रहता है और आटो चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बेटे विकास उर्फ गुड्डू (12) और वेदप्रकाश (9) उसके साथ रहते हैं। कुछ वर्ष पहले वेगनाम ने अमरोहा की महिला कमलेश से दूसरी शादी कर ली थी। महिला को पहले से ही शेर सिंह और एक अन्य दो बेटे हैं, जो पिता के साथ रहते हैं। इसमें शेर सिंह अपराधी प्रवृत्ति का बताया जाता है।

बताते हैं कि शेर सिंह अपनी मां की दूसरी शादी को लेकर वेगनाम सिंह से रंजिश रखता है। इस मामले को लेकर वो वेगनाम सिंह के साथ कई बार मारपीट कर चुका है। दो दिन से शेर सिंह मां के घर दाऊद सराय आया था। शनिवार रात वेगनाम सिंह और पत्नी कमलेश के साथ भाई के घर सोया था।

विकास और वेदप्रकाश, तहेरा भाई रोहित और शेर सिंह एक साथ घर पर सोये थे। रोहित ने बताया कि तड़के चार बजे शेर सिंह विकास को शौच के बहाने अपने साथ खेत पर ले गया। कुछ देर बाद उधर से खाली हाथ लौटा। कुछ देर बाद वो विकास को खोजने के बहाने वेदप्रकाश को भी साथ ले गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा।

ग्रामीण रवि सुबह छह बजे के आसपास चारा लाने जा रहा था। उसने खेत के रास्ते पर खेत के पास विकास को तड़पते देखा। उसका गला कटा हुआ था और वो खून से लथपथ था। उसने गांव में शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। विकास को इस हालत में देख वेद्रप्रकाश को लेकर परिजन और ग्रामीण चिंतित हो उठे। उन्होंने आसपास के खेतों में तलाशी अभियान शुरू किया।


रामशरण उर्फ नत्थू के ईंख के खेत में काफी सारा खून बिखरा हुआ था। यहीं पर आरोपी ने विकास का गला रेता था। पास में ही उसकी खून से सनी टोपी पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस भी जांच कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed