फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ek kanvad desh ke nam programme

69 फीट लंबे तिरंगे संग भगवान का जलाभिषेक

Tue, 09 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 09 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
ek kanvad desh ke nam programme
अमरोहा के वासुदेव तीर्थ पर जल चढ़ाने के लिए आता कांवड़ियों का जत्था - फोटो : amar ujala
 भाजपा और आरएसएस की ओर से देशभक्ति का संदेश देने के लिए रविवार को ब्रजघाट से निकाली गई एक कांवड़ देश के नाम यात्रा सोमवार के वासुदेव तीर्थ स्थल पर पहुंची। सोमवार की सुबह शिवानी बैंक्वेट हाल से कांवड़यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली।
विज्ञापन


जगह-जगह कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। भाजपाइयों ने 69 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की।  इससे पहले रात कांवड़ियों ने शिवानी बैंक्वेट हाल में विश्राम किया। 
विज्ञापन


सुबह यात्रा वासुदेव तीर्थ स्थल के लिए रवाना हुई। शिवभक्त राष्ट्र ध्वज लहराते हुए कांवड़ यात्रा के साथ चल रहे थे। भगवान आशुतोष के भजनों पर नाचते गाते वासुदेव तीर्थ स्थल पहुंचे। वहां भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में देश भक्ति के जयकारे गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष राकेेश वर्मा ने जलकलश रथ की आरती की। मां गंगा, भारत माता की आरती के साथ प्रसाद बांटा गया। आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार, सह विभाग प्रचारक नागेंद्र, जिला प्रचारक नरेंद्र कुमार, राजीव तरारा रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed