{"_id":"674e223857a7faf6880e5887","slug":"eight-policemen-including-two-inspectors-suspended-for-being-absent-from-duty-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-130126-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ड्यूटी से नदारद चल रहे दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ड्यूटी से नदारद चल रहे दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित
Tue, 03 Dec 2024 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर ढिलाई बरतने और मनमानी करने का आरोप है। इसमें अधिकांश पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो जानबूझकर ड्यूटी से गायब चल रहे हैं।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दरोगा परविंदर मलिक अमरोहा नगर कोतवाली में एसएसआई के पद पर थे। बीमारी के चलते छुट्टी लेकर गए परविंदर मलिक लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं। कुछ इस तरह ही महिला उप निरीक्षक विजेता तोमर, हेड कांस्टेबल नीरज, संदीप, कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य पुंडीर, विजय और अखिलेश भी ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। सभी की तैनाती पुलिस लाइन में चल रही है। यह सभी पुलिसकर्मी अनधिकृत रूप से कर्तव्यों से अनुपस्थित रहकर घोर लापरवाही बरत रहे हैं। इन लापरवाह पुलिसकर्मियों पर ढिलाई बरतने एवं मनमानी करने का आरोप है।