Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight people injured in Kolkata car and tempo collision

Amroha News: कार और टेंपों की भिड़ंत में कोलकाता के आठ लोग घायल

Thu, 05 Jun 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in Kolkata car and tempo collision
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र में गांव देहरा मिलक के पास ईको कार और टेंपों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए। घायल कोलकाता के रहने वाले हैं। वह रिश्तेदारी में आए थे। वापस जाते समय हादसा हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
क्षेत्र के देहरा मिलक में लिंक मार्ग पर बुधवार को एक हादसा हो गया। आगे चल रहे टेंपो को ओवरटेक करते समय ईको कार पीछे से टेंपो में टकरा गई। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य किया और टेंपों को सीधा कराकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में इस्माइल, शब्बो, शाहिद, फरजाना, फायदा, रियान, आयान, फहद आदि घायल हो गए।
विज्ञापन

यह सभी एक ही परिवार के कोलकाता के बताए जा रहे हैं। जो कुछ दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में गांव देहरा मिलक आए थे। बुधवार दोपहर बाद टेंपो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने टेंपो को गांव से दिल्ली के लिए बुक किया था। जहां से उन्हें ट्रेन से जाना था। हादसे में घायल सभी लोगों को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शब्बों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed