फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight people fell ill after eating food at the hotel.

Amroha News: होटल में खाना खाने के बाद आठ लोग बीमार

Sun, 28 Sep 2025 08:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 28 Sep 2025 08:29 AM IST
विज्ञापन
Eight people fell ill after eating food at the hotel.
जोया (अमरोहा)। होटल पर खाना खाने के तुरंत बाद एक ही परिवार के सात लोगों समेत आठ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पर होटल मालिक ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन

किसी ने हंगामा का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार ने होटल मालिक और स्टाफ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव अतरासी खुर्द निवासी सलमान ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसके पिता बदले हसन, मां शमीमा के अलावा परिवार के अरमान, सरफराज, नौशाद, जैद व रियाज बानो और दोस्त रितेश जोया स्थित एक होटल पर खाना खाने गए थे। जहां खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

एकाएक सभी उल्टियां आनी शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही परिवार के अन्य लोग होटल पहुंच गए और सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो सका। वहीं होटल पर खाने खाने के बाद एक अन्य व्यक्ति की हालत भी बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी के बाद सभी लोग एकत्र होकर शिकायत करने के लिए होटल पहुंचे तो होटल मालिक ने गाली-गलौज की और स्टाफ को बुला लिया। आरोप है कि यहां होटल मालिक व स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद परिजनों ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed