फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight months after death, the person was given the second dose of corona vaccine.

मृत्यु के आठ माह बाद व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Eight months after death, the person was given the second dose of corona vaccine.
कोरोना वैक्सीन को लेकर गड़बड़झाला सामने आ रहा है। नगर के मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत के आठ माह बाद उनको कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का मामला सामने आया है। पिता के वैक्सीन लगने की जानकारी मिलने पर पुत्र ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाले सुनील कुमार उम्र 52 साल की पिछले साल आठ मई को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। उनको 22 अप्रैल 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविशील्ड की पहली खुराक दी गई थी। इस बीच उनको कोरोना संक्रमण हो गया और उनकी मौत हो गई। सुनील कुमार के पुत्र सुमित ने बताया कि बीती 12 दिसंबर को उसके मृत पिता को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का मैसेज प्राप्त हुआ। पिता को वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का मैसेज मिलने पर वह चौंक गया। उसने कोविन पोर्टल पर पिता का सर्टिफिकेट निकाला। उसमें 12 दिसंबर को वैक्सीन की दूसरी डोज दर्ज थी। सुमित ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर इसकी जांच कराने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर अधीक्षक डॉ.अमोल सिंह का कहना है कि यह त्रुटि कभी कभी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed