{"_id":"680d3e5ae24e780153087a95","slug":"eight-month-old-innocent-child-dies-after-being-crushed-under-tractor-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-138831-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर आठ माह के मासूम बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर आठ माह के मासूम बच्चे की मौत
Sun, 27 Apr 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। ट्रैक्टर के नीचे दबकर आठ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की जा रही है।
यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में शनिवार की शाम करीब छह बजे हुआ। गांव में किसान अजय सिंह का परिवार रहता है। शनिवार की शाम अजय सिंह की पत्नी रामवती खेत पर चारा लेने गई थी। वह अपने साथ 8 माह के मासूम बेटे खुशवंत को भी साथ ले गई थी। खेत के किनारे पर चकरोड़ के नजदीक महिला ने बच्चे को कपड़े पर सुला दिया और खुद चारा काटने में व्यस्त हो गई। इसी दौरान आंधी की वजह से कपड़ा ने बच्चे को पूरी तरह से ढक दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर का पहिया बच्चे पर चढ़ गया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही मासूम के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। मृतक बच्चा चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।