फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight injured including two women in road accident, condition of four critical

सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत आठ घायल, चार की हालत नाजुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eight injured including two women in road accident, condition of four critical
डिडौली। ढकिया चमन में पुल के ऊपर ट्राला खड़ा करके काम कर रहे मजदूरों को मुरादाबाद की दिशा से आ रही बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन का है। यहां हाईवे पर मजदूर ट्राला खड़ा करके सड़क पर काम कर रहे थे कि तभी मुरादाबाद की दिशा से आ रही तेज गति की अनियंत्रित रोडवेज बस ने ट्राले में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर काम रहे छह मजदूर समेत आठ लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और घायलों की मदद की। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सरकारी अस्पताल जोया पहुंचाया। साथ ही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। घायलों में दीपचंद, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार निवासीगण फतेहपुर ढाक जिला संभल, नितिन कुमार, मंगल सिंह निवासीगण पीला थाना असमोली जिला संभल, जगपाल निवासी बेला दुगवार थाना असमोली जिला संभल घायल हुए। वहीं, बस में कमला निवासी तिलहर शाहजहांपुर, निशा बेगम निवासी शरीफपुर थाना बरेली भी घायल हो गए। घायलों में दीपचंद, मंगल, प्रमोद, जगपाल समेत चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed