फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight injured due to overturning of tractor trolley of pilgrims returning from Tigri Ganga fair

कानपुर हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक: आगे निकलने की होड़ में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, आठ घायल

Tue, 08 Nov 2022 04:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Nov 2022 04:07 PM IST
सार

आगे निकलने की होड़ में ट्रैक्टर ट्रालियों को श्रद्धालू खूब दौड़ा रहे थे। कुमराला के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्राली बराबर में दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ने के कारण अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई।

विज्ञापन
Eight injured due to overturning of tractor trolley of pilgrims returning from Tigri Ganga fair
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली को हटाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर हादसे के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में ट्रैक्टर-ट्रॉली, डाला व डंपर पर सवारियां ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद भी कुछ लोग बेपरवाह बने हुए हैं और अपने साथ दूसरों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के दो ट्रैक्टर ट्राली आगे निकलने की होड़ में हादसे का शिकार हो गए। एक अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। उसमें सवार आठ श्रद्धालू घायल हो गए। दूसरा सड़क से उतर गया। हादसे के बाद दौड़ कर आए लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव शादपुर निवासी योगेश ट्रैक्टर ट्राली लेकर तिगरी गंगा मेले में गया था। उसके साथ नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर निवासी रिश्तेदार संत राम अपने परिवार सहित मेला में गया। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान सम्पन्न होने के कारण दोपहर दो बजे मेला से लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान आगे निकलने की होड़ में ट्रैक्टर ट्रालियों को श्रद्धालू खूब दौड़ा रहे थे। कुमराला के निकट पहुंचने पर योगेश की ट्रैक्टर ट्राली बराबर में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ने के कारण अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली को चला रहे योगेश, ट्राली में सवार उसकी पत्नी डोली, बेटी अपूर्ण, रिश्तेदार पुरुषोत्तम निवासी पीपली और हादीपुर कला निवासी रिश्तेदार संतराम उसकी पत्नी प्रियंका, बेटी निधि व बेटा मनु घायल हो गए। दूसरा ट्रैक्टर ट्राली सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। घायलों को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर हादसे में हुई थी 26 लोगों की मौत
कानुपर के घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कानपुर हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि किसी भी हाल में ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में यात्रा न होने दिया जाए। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। योगी सरकार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, डाला व डंपर पर सवारियां ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed