फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight Android phones worth one lakh rupees recovered, two thieves arrested

एक लाख रुपये की कीमत के आठ एंड्रॉयड फोन बरामद, दो चोर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eight Android phones worth one lakh rupees recovered, two thieves arrested
अमरोहा। मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके कब्जे से चोरी हुए करीब एक लाख रुपये की कीमत के आठ एंड्रॉयड फोन को देहात थाना पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल की रात देहात थानाक्षेत्र के नन्हेड़ा अल्यारपुर निवासी सुनील कुमार की मोबाइल की दुकान से आठ एंड्रॉयड फोन चोरी हो गए थे। इस मामले में उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम और देहात थाना पुलिस को लगाया। शनिवार को सर्विलांस टीम की मदद से देहात थाना पुलिस ने दो युवकों को अंबरपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों में अपना नाम हेमंत कुमार निवासी नन्हेड़ा अल्यारपुर और हीरामल निवासी जलीलपुर बक्काल थाना अमरोहा देहात बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी आठ फोन बरामद हो गए। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। सीओ के मुताबिक दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed