{"_id":"5d4f07948ebc3e6c9b481bf7","slug":"eid-ul-azha-tomorow-jpnagar-news-mbd318215810","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद कल, तैयारियां मुकम्मल, नमाज के बाद चलेगा कुर्बानी का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद कल, तैयारियां मुकम्मल, नमाज के बाद चलेगा कुर्बानी का सिलसिला
विज्ञापन
अमरोहा। ईद उल अज्हा 12 अगस्त (कल) को मनाया जाएगा। ईदगाह और मस्जिदों में रंग रोगन किया गया। मुस्लिम घरों में तैयारियों को आखिरी शक्ल देने में लोग जुटे रहे। बकरों और बड़े जानवरों की खरीदारी भी गई। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य इलाके के बाजार गुलजार रहे। ईद की नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 14 अगस्त को मगरिब के पहले तक चलेगा।
हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत की याद मेें बकरीद पर 12 अगस्त से जानवरों की कुर्बानी दी जाएगी। अधिकांश लोगों ने जानवर खरीद लिया है। बकरीद को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में शनिवार को हलचल रही। शहर के मुल्लाना, बड़ा दरबार, तहसील इलाका, नियारियान, कुुरैशी, दानिश मंदान, लाल मस्जिद, सराय कोहना, कल्याणपुरा, आवास विकास द्वितीय, बटवाल आदि मोहल्लों के घरों में तैयारियों को आखिरी रुप दिया गया।
जामा मस्जिद में प्लेटफॉर्म तैयार, कसाइयों की मनुहार
अमरोहा। जानवरों की कुर्बानी के लिए जामा मस्जिद समेत कई अन्य मदरसों और मस्जिदों में तैयारी पूरी कर ली गई है। जामा मस्जिद परिसर में जानवरों की कुर्बानी की जानी है। इसके लिए प्लेटफॉर्म तैयार हो गया है। यहां पर कई मोहल्लों के लोगों ने जानवरों को बांधा है। दरअसल इन लोगों के घरों में जगह नहीं है। कसाइयों की डिमांड बढ़ गई है। शनिवार को लोगों ने कसाइयों से मान मनुहार शुरू कर दी। जानवर के जिब्ह करने के रेट को लेकर दूसरों से सिफारिश भी कराई।
विज्ञापन
तकबीर तशरीक : 13 जिलहिज को अस्र तक बुलंद आवाज में पढ़ें
अमरोहा। जिलहिज की नौवीं तारीख से तकबीर तशरीक पढ़ा जाना है। यह सुन्नत-ए-मोहम्मदी है। कारी मोहम्मद यामीन ने बताया कि प्रत्येक फर्ज नमाज के बाद बुलंद आवाज में तकबीर तशरीक पढ़ें। 13 जिलहिज को अस्र की नमाज तक पढ़ना है। उन्होंने बताया कि युवती और महिलाएं धीमी आवाज में पढ़ें।
बकरीद और कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी
अमरोहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने शनिवार को तैयारी की समीक्षा की। सफाई, जल और बिजली अनुभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने पानी की निर्बाध आपूर्ति का निर्देश दिया। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट को लगाने को कहा। रात के अंधेरे में किसी को दिक्कत न रहे। ईदगाह, मस्जिद और कांवड़ मार्ग पर बेहतर सफाई और चूने का छिड़काव कराने को कहा। इसके अलावा सड़क के गड्ढों को भरने को कहा। ताकि आवाजाही में आसानी रहे। उन्होंने कहा कि लापरवाही नहीं बरतें। वरना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
शहर की नालियों की हुई सफाई
अमरोहा। नगर पालिका की ओर से शनिवार को नालियों की सफाई की गई। ताकि बारिश के दौरान जल जमाव का सामना न करना पड़े। दानिश मंदान, जेएस हिंदू कॉलेज के सामने और आजाद रोड की नालियों की सफाई की गई। इसके अलावा सिल्ट को दोपहर तक हटा दिया गया।
पुलिस ने सड़क से किनारे कराओ जानवर
अमरोहा। शहर के बुध बाजार नकासा पेट्रोल पंप के पास जानवरों का बाजार सज रहा है। शनिवार को सुबह 10 बजे सैकड़ों जानवर बिकने के लिए आ गए। पशु मालिकों ने सड़क पर कब्जा कर लिया। इसके चलते कोर्ट चौराहा और टीपी नगर तिराहे से आने जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पशुओं को सड़क के हिस्से से हटाया। इसके बाद दोनों तरफ की पटरियों पर पशु को बांधा गया।
ईदगाह में 7.30 और शिया जामा मस्जिद में 8.30 बजे
अमरोहा। बकरीद की नमाज को लेकर समय का एलान कर दिया गया है। जिले की ईदगाह और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। शहर की ईदगाह में सुबह 7.30 बजे जबकि शिया जामा मस्जिद में 8.30 बजे नमाज होगी। इसके अलावा शहर और देहात की अन्य मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी जाएगी।