Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chief Minister arriving today to review preparations for Garh Mela; Amroha administration also on alert

Amroha News: गढ़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने आज आ रहे मुख्यमंत्री, अमरोहा प्रशासन भी अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister arriving today to review preparations for Garh Mela; Amroha administration also on alert
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार हापुड़ जनपद में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक वहां पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर अमरोहा प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। गढ़मुक्तेश्वर के लठीरा कच्चा घाट पर हैलीपैड बनाया गया है। यहीं पर मुख्यमंत्री गंगा घाट और अन्य व्यवस्थाओं का करीब दस मिनट तक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मेला स्थल पर अमरोहा और हापुड़ के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के रास्तों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे गाजियाबाद से लठीरा कच्चा घाट पर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अमरोहा जिले के अधिकारी भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह मेला गंगा के दोनों किनारों पर लगता है।
विज्ञापन

इस बार दोनों मेलों को जोड़ने के लिए पैंटून पुल का भी निर्माण कराया जा रहा है। तिगरी मेले में करीब 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान को देखते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री हेलिकाॅप्टर से भी तिगरी मेले का हवाई निरीक्षण कर सकते हैं। सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री हापुड़ जनपद में आ रहे हैं। वह गंगा मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें अमरोहा के अधिकारी भी शामिल होंगे। मेले को लेकर एक बुकलेट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed