{"_id":"6af76f8d38d6ab1a8406f3af","slug":"vehicles-crawled-along-bijnor-road-throughout-the-day-ambulances-and-schoolchildren-got-stuck-in-traffic-jams-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177744-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजनौर रोड पर दिनभर रेंगते रहे वाहन, जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजनौर रोड पर दिनभर रेंगते रहे वाहन, जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूली बच्चे
विज्ञापन
अमरोहा। शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शुक्रवार को बिजनौर रोड पर सुबह से शाम तक जाम के हालात बने रहे। वाहनों की लंबी कतारों के बीच कहीं एंबुलेंस फंसी रही तो कहीं स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी।
शहर के बिजनौर रोड पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण बार-बार जाम लगता रहा। टीपी नगर चौराहा, कल्याणपुर चौराहा, अतरासी चौराहा और अटल चौक पर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु कराने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के चलते व्यवस्था संभालना चुनौती बना रहा। जाम में फंसने के कारण राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। पांच मिनट की दूरी तय करने में करीब 25 मिनट लगे।
ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि दीपावली के बाद से शहर में वाहनों का दबाव बढ़ा है। कुछ लोग खरीदारी के लिए शहर आ रहे हैं तो बहनें भी भाइयों के घर से वापस लौट रही हैं। इसी वजह से यातायात पर दबाव बना हुआ है और लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है।