फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eid today: Offer namaz in homes, give congratulations

ईद आज, घरों में अदा करें नमाज, वीडियो कॉल से दें मुबारकबाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Eid today: Offer namaz in homes, give congratulations
अमरोहा। खुशियों का त्योहार ईद शुक्रवार को मनाई जाएगी। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ईदगाह में नमाज नहीं होगी। घरों में लोग नमाज अदा करेंगे। मस्जिदों में चुनिंदा लोग नमाज में शामिल होंगे। इसको लेकर उत्साह का माहौल है। उलमा ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों नहीं मिलने को कहा है। ईद की मुबारकबाद वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे को देंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को रमजान का 30वां रोजा था। सुबह से मौसम के मिजाज में नरमी रही। इसके चलते रोजे का अहसास नहीं हुआ। आखिरी रोजे को इत्मीनान से पूरा किया। रमजान के आखिरी लम्हे में रोजेदार इबादत में मशगूल रहे। मस्जिदों से सायरन की आवाज फिजा में गूंजी। खजूर के साथ रोजेदारों ने इफ्तार किया। मुफ्ती तौहीद रजा ने कहा कि ईद को सादगी से मनाए। मौलाना अकरम कासमी ने कहा कि ईद की खुशियों को घर के लोगों के साथ मनाएं। बाहर न निकलें। मोबाइल फोन से मुबारकबाद दें। वहीं युवाओं ने दोस्तों को वीडियो कॉल से मुबारकबाद देंगे।
विज्ञापन

दस्तरख्वान पर लॉकडाउन का असर
अमरोहा। ईद पर मेहमाननवाजी के लिए खूब तैयारी की जाती है, लेकिन इस बार भी लॉकडाउन का असर देखने को मिलेगा। कुछ लोगों ने चिकन का इंतजाम किया है। बिरयानी बनाने की तैयारी गई है। वहीं छोले, शीर, दही बड़े भी बनाए जाएंगे। कटरे का गोश्त नहीं मिलने से कोरमा के शौकीन मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इबादत में गुजारी चांद रात
अमरोहा। गुरुवार को चांद रात थी। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने इनाम की रात को इबादत में गुजारी। इसके साथ ही इफ्तार के बाद ऐतकाफ मुकम्मल हो गया। मस्जिदों से पुरुष घर को लौट आएं। वहीं घरों में ऐतकाफ में बैठी महिलाएं परिवार के बीच आ गईं।

सूरज निकलने के 20 मिनट के बाद नमाज शुरू
अमरोहा। ईद की नमाज का वक्त सूरज निकलने के 20 मिनट के बाद से शुरू हो जाएगी। मस्जिदों में अव्वल वक्त में नमाज होगी। मुफ्ती तौहीद रजा ने कहा कि मस्जिद में चुनिंदा लोग नमाज पढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि 7.30 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। केवल पांच लोग नमाज अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि जवाल के पहले तक नमाज अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed