फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Efficiency of workers going to Israel will be tested in Lucknow

Amroha News: इस्राइल जाने वाले श्रमिकों का 25 को होगा दक्षता परीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Efficiency of workers going to Israel will be tested in Lucknow
अमरोहा। इस्राइल जाने के लिए जिले से 130 निर्माण श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है। अब पहले चरण में श्रमिकों को दक्षता परीक्षण से गुजरना होगा। इसके लिए फिलहाल जिले से 14 श्रमिकों को दक्षता परीक्षण के लिए चुना गया है। दक्षता परीक्षण का आयोजन 25 जनवरी को लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

इस्राइल और आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध ने भारत के श्रमिकों को आपदा में रोजगार का अवसर दिया। इस्राइल में भवनों के पुनर्निर्माण के लिए वहां की सरकार से भारत सरकार से मदद मांगी थी। अमरोहा से भी 130 पंजीकरण निर्माण श्रमिकों ने इस्राइल जाने में दिलचस्पी दिखाते हुए आवेदन किया था। इनमें राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर और जाल बनाने वाले कारीगरों की मांग की गई थी। पहले चरण में 25 जनवरी को श्रमिकों का दक्षता परीक्षण किया जाएगा। लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई में श्रमिकों का परीक्षण होगा। जिले से पहले चरण के लिए 14 श्रमिकों का चयन किया गया है। जिनमें दो आयरन बेंडिंग, एक टाइल्स कारीगर एवं 11 बिल्डिंग फ्रेमवर्क के कारीगरों को चुना गया है। परीक्षण के लिए श्रमिकों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराना अनिवार्य है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि श्रमिकों को जरूरी दस्तावेजों आधार कार्ड, पासपोर्ट, फोटो एवं कागज पैन के साथ 25 जनवरी को सुबह नौ बजे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed