{"_id":"5d9f6ac18ebc3e015255a5e5","slug":"education-jpnagar-news-mbd325289996","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थान की स्थापना बेहतर कदम: उमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थान की स्थापना बेहतर कदम: उमेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि शिक्षण संस्थान की स्थापना एक बेहतर कार्य है। इससे समाज के लोगों को पढ़ने लिखने का मौका आसानी से मिलता है। इस कार्य में दूसरे लोगों को भी साफ दिल से आगे आना चाहिए। ताकि देश को पढ़े लिखे और संस्कारी युवा दे सकें। क्योंकि शिक्षा के जरिए ही दुनिया में मुकाबला कर सकते हैं।
वह गुरुवार को जेएस हिंदू कॉलेज में संस्थापक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं देश के भविष्य है। ऐसे में इन्हें बेहतर शिक्षा देने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज अपने योगदान की बदौलत समाज की सेवा कर रहा है। यह पौधा अब वट वृक्ष बन चुका है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने योगदान पर प्रकाश डाला। मंत्री गिरीश चंद्र अग्रवाल ने शिक्षा के प्रचार के लिए साहू ने अतुलनीय योगदान दिया है। प्राचार्य डॉ. वीबी बरतरिया ने कहा कि शिक्षा हासिल करने वाले छात्र छात्राएं विभिन्न जगहों पर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 39 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शुभारंभ राष्ट्र कल्याण यज्ञ के साथ हुआ। ब्रह्मा आचार्य रणवीर सिंह शास्त्री रहे। इसके पहले प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। इस दौरान ट्रस्टी भोला शंकर शर्मा, कामिनी कौशल, राजनाथ गोयल, विनय प्रकाश आर्य, प्रोफेसर गोपाल अरोड़ा, डॉ. पीके जैन, अनिल जग्गा, डॉ. संजय शाही आदि रहे।