फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eco driver steals cash and jewelery from woman's bag

अमरोहा: ईको चालक ने महिला के बैग से नकदी और आभूषण किए पार

Thu, 09 Feb 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Feb 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Eco driver steals cash and jewelery from woman's bag
गजरौला। ईको चालक ने महिला के बैग से नकदी और आभूषण पार कर लिए और मौके से भाग गया। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। हसनपुर क्षेत्र के गांव कंडौआ निवासी सोनू कुमार हरियाणा के रेवाड़ी में एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के नीलीखेड़ी गांव में उनकी ससुराल है। बुधवार की सुबह वह रोडवेज बस में सवार होकर हरियाणा से ससुराल के लिए चले। गजरौला चौपला पर उतर कर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक ईको आई। जिसमें दो महिलाएं बैठी थीं। पीछे चार युवक बैठे थे। ईको चालक ने मंडी धनौरा जाने की बात कही तो सोनू, उनकी पत्नी कोमल ईओ में सवार हो गए। बैग डिग्गी में रख दिया। चौपला से चली ईको थाने से कुछ आगे निकली थी। इस दौरान चालक ने यह कह कर उतार दिया कि अचानक उस पर मालिक का फोन आ गया है। उसे कहीं दूसरी जगह जाना है। इस दौरान सोनू की कोमल से नोकझोंक हुई। मगर चालक ने जबरन उतार दिए। उसके बैग में रखे दस हजार रुपये व एक लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। वह थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed