{"_id":"612b084a8ebc3e7a260480a6","slug":"earlier-wife-stops-second-marriage-of-husband-then-family-changes-groom-still-wedding-doesnt-happen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: पहले पत्नी ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, फिर दूल्हा बदलकर पहुंची बरात, लेकिन दुल्हन की किसी और से हो गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: पहले पत्नी ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, फिर दूल्हा बदलकर पहुंची बरात, लेकिन दुल्हन की किसी और से हो गई शादी
Sun, 29 Aug 2021 09:42 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी(अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी(अमरोहा)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:42 AM IST
सार
पहले महिला ने अपने ही पति की दूसरी शादी रुकवाई थी। इसके बाद परिजन उसकी जगह दूसरे युवक को दूल्हा बनाकर बरात ले गए थे। वहां जाकर पता चला कि दुल्हन की किसी और से शादी हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा से आई महिला द्वारा पति की दूसरी शादी रुकवाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिस युवक की बरात जानी थी। वह तो अपनी पत्नी के साथ नोएडा चला गया, लेकिन गांव वाले उसके स्थान पर दूसरे युवक को दूल्हा बनाकर बरात को निश्चित समय पर ले गए। लेकिन फिर भी वहां से दुल्हन नहीं ला पाए। वहां दुल्हन का विवाह किसी और से हो चुका था। क्षेत्र से गई बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट आई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
मूल रूप से झांसी निवासी युवती नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं पर सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक भी काम करता था। दोनों ने करीब चार वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। काफी दिनों से युवक नोएडा नहीं गया तो युवती को पता चला कि युवक दूसरी शादी कर रहा है और शुक्रवार को उसकी बरात जानी है।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर युवती ने उझारी चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने युवक को भी थाने बुला लिया था और दोनों में समझौता करा दिया। युवक पत्नी के साथ रहने के लिए राजी होने के बाद उसके साथ नोएडा चला गया था। शुक्रवार को युवक तो अपनी पत्नी के साथ नोएडा चला गया लेकिन उसके परिवार वाले और ग्रामीणों ने एक राय होकर दूल्हा बदलकर बरात ले जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
गांव के ही एक युवक को दूल्हा बनाकर बुलंदशहर के गांव में बरात ले गए। वहां जाकर मालूम हुआ कि उस लड़की की एक और बरात वहां पहले से ही आई हुई थी और शादी हो रही थी। सैदनगली थाना क्षेत्र से ले जाई गई बरात भी बिना दुल्हन के ही लौट आई।