फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   e rikshaw poller died on road

सवारी लेकर जा रहा रिक्शा चालक बेहोश होकर गिरा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
e rikshaw poller died on road
अमरोहा। सवारी लेकर जा रहे रिक्शा चालक के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दानिशमंदन एक मीनार वाली मस्जिद निवासी पप्पू पेशे से मजदूर था। रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार को घर से रिक्शा चलाकर मजदूरी करने निकला था। शाम करीब पांच बजे सवारी लेकर छोड़ने जा रहा था। अभी रिक्शा दानिशमंदन में इमामबाड़े के पास ही पहुंचा था। तभी उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बगैर पुलिस के शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed