{"_id":"688fc6474fe7aa995c00c241","slug":"e-rickshaw-stolen-from-delhi-arrested-from-hasanpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-145066-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिल्ली से चुराया ई-रिक्शा, हसनपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिल्ली से चुराया ई-रिक्शा, हसनपुर से गिरफ्तार
Mon, 04 Aug 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गांव शाहपुर कलां निवासी दीपचंद एक माह पहले दिल्ली से ई-रिक्शा चोरी कर ले आया और उसके पार्ट्स खोलने लगा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आरोपी दीपचंद एक माह पहले दिल्ली में मजदूरी करने गया था। कुछ दिन पहले वहां से ई-रिक्शा चोरी कर घर ले आया। जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई कि दीपचंद ई-रिक्शा चोरी करके लाया है तो परिवार के लोग उसका विरोध करने लगे। बताते हैं कि रविवार को दीपचंद ई-रिक्शा के पार्टस खोल रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मौके से ई-रिक्शा कब्जे में लेकर दीपचंद को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।